फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री की रैली : नाहन में बस्ती चौक से बीडीओ ऑफिस तक सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक सड़क वाहनों के लिए रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहनों की आवाजाही में प्रतिबंध के चलते आम जनता से की सहयोग की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाहन चौगान में शुक्रवार को जनसभा है। इसके चलते पुलिस ने नाहन शहर में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है और आम जनता से सहयोग की अपील की है। इस दौरान क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और केवल आपातकालीन वाहनों की आवाजाही रहेगी। पुलिस की ओर से जारी किए रोड मैप के अनुसार नाहन में बस्ती चौंक से बीडीओ ऑफिस तक प्रात: 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सड़क वाहनों के लिए बंद रहेगी।
पुलिस की ओर से यहां जारी सूचना में कहा गया है कि शिमला, सोलन, जमटा और श्री रेणुकाजी की तरफ से आने वाले रैलियों के वाहन आईटीआई नाहन-बीडीओ ऑफिस तक आ सकेंगे। यहां सवारियों को उतारने के बाद वापस भेज दिया जाएगा। पांवटा साहिब और कालाअंब की तरफ से आने वाली रैलियों के वाहनों को बस्ती चौक नाहन तक सवारी को उतारने के लिए आने दिया जाएगा। उसके बाद वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे वाहन पांवटा साहिब से चंडीगढ़ जाने के लिए खजूरना विक्रम बाग-कालाअंब सड़क का प्रयोग करें। चंडीगढ़-कालाअंब से पांवटा साहिब जाने के लिए मोगीनंद, सैनवाला, दो सड़का, खजूरना पुल मार्ग का प्रयोग करें। इसी प्रकार शिमला सोलन से पांवटा साहिब की तरफ जाने के लिए वाया चंडीगढ़, कालाअंब, सैनवाला, दोसड़का से खजूरना पुल मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। इसी प्रकार सोलन -सराहा, जमटा वाया धौलाकुआं मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें