फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तीन वर्ष पहले 3.44 करोड़ लागत से बना कामगार महिला छात्रावास बना शोपीस

विज्ञापन
पांवटा के रामपुरघाट में 3.44 करोड़ बजट से तैयार तीनमंजिला कामकाजी महिला छात्रावास योजना: संवाद
विज्ञापन
रामपुरघाट छात्रावास योजना भवन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बनवाया था यह भवन
विज्ञापन



सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देश में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इसमें शहरी, अर्ध शहरी यहां तक ग्रामीण क्षेत्रों की कामगाजी और रोजगार के लिए निकली महिलाओं को छात्रावास की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस उद्देश्य से पांवटा साहिब के रामपुरघाट मेंं भी तीन साल पहले कामकाजी महिलाओं के लिए करीब 3.44 करोड़ बजट से छात्रावास भवन तैयार किया गया। जनवरी 2022 में करीब 24 कमरोंं की सुविधा वाला तीन मंजिला छात्रावास भवन बन कर तैयार है, लेकिन इस योजना का अब तक भी कोई भी लाभ पात्र कामकाजी महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत 18 मई, 2018 को कार्य शुरू हुआ था। छात्रावास योजना प्रोजेक्ट का कुल अनुमानित बजट 3.72 करोड़ रुपये रखा था। इस योजना के लिए कुल 3.44 करोड़ रुपये बजट पहुंंचा, जिससे पांवटा साहिब के रामपुरघाट में तीन मंजिला छात्रावास भवन बना। इस योजना का कार्य 15 जनवरी, 2022 को पूरा हो चुका है। उसके बाद भवन को हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशक को हैंडओवर कर दिया है। इस भवन में मैदानी तल पर डाइनिंग हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, फर्नीचर रूम, चार कमरे किचन और शौचालय बनो हैं। भवन के फर्स्ट फ्लोर (प्रथम तल) पर 10 कमरे का कीचन और शौचालय सुविधा सहित केयर टेकर ऑफिस भी बना है। सेकेंड फ्लोर (दूसरे तल) पर किचन, शौचालय, 10 कमरे और कॉमन रूम का निर्माण करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन

बाउंड्री वाल का कार्य शेष
इस भवन योजना का कार्य बीएसएनएल के माध्यम से हुआ है। योजना के तहत बाउंड्री वाल का कार्य होना शेष है। साथ ही लिपिक, वार्डन, सफाई कर्मी और फर्नीचर सुविधा उपलब्ध होने पर ही छात्रावास भवन के कमरों को कामकाजी महिलाओं को अलॉट किया जा सकेगा। -गीता सिंगटा सीडीपीओ पांवटा साहिब
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें