फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना रोजगारोन्मुखी : वर्मा

विज्ञापन
एडीएम एलआर वर्मा नाहन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर
विज्ञापन
कार्यशाला में पंजीकरण प्रक्रिया और 18 ट्रेड्स की विस्तार से दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना रोजगारोन्मुखी राष्ट्रीय योजना है। यह बात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने नाहन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सिरमौर जिला में अभी तक कुल 611 मामले जिला स्तरीय समिति ने अनुशंसित कर राज्य समिति को भेजे हैं।
विज्ञापन

सहायक निदेशक भारतीय उद्यम विकास सेवा अशोक कुमार गौतम ने कहा कि इसमें 18 ट्रेड्स जैसे बढ़ई (सुधार), नाव बनाने वाला, सुनार, राजमिस्त्री, अखकार, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, मरम्मत करने वाले, मूर्तिकार, पत्थर तराशने बाला, पत्थर तोड़ने वाला, कुम्हार, मोची (चर्मकार) जूता कारीगर, फुटवियर कारीगर, टोकरी, झाडू निर्माता, गुड़िया और खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई आदि को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की तिथि पर लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन

कार्यशाला का संचालन सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय सोलन शैलेश कुमार सिंह ने किया। इसमें परियोजना अधिकारी, ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सत्ती, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव अरोड़ा के अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें