फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में फैसला, 9 मार्च को भंडारे का होगा आयोजन
विज्ञापन

दुकान लगाने के लिए 7 मार्च तक करना होगा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियों में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। 9 मार्च को दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन होगा। मेले में दुकानें लगाने के लिए 7 मार्च तक मंदिर समिति उपप्रधान से संपर्क किया जा सकता है।

श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष दाता राम चौहान व महासचिव लक्ष्मी चंद अत्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व और मेला आयोजन को लेकर बैठक में मंथन किया गया। पार्किंग, श्रद्धालुओं के मंदिर में माथा टेकने को लेकर सुविधा और भंडारे के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने और लाइन में रहकर ही शिव दर्शन करने की अपील की। प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि मेले में दुकान लगाने वाले इच्छुक दुकानदार 7 मार्च से पहले पहले मंदिर समिति के उप प्रधान सुभाष जंग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष दाता राम चौहान, मंदिर समिति संरक्षक आरपी तिवारी, महासचिव लक्ष्मी चंद अत्री, कोषाध्यक्ष सुशील कपूर, उप प्रधान सुभाष जंग, प्रचार मंत्री विनय गोयल, सचिव गुरु चरण सिंह चौधरी, मोहन सिंह सहोता, वरिष्ठ सेवादार सरदार बहादुर सिंह, पवित्र सिंह, कीर्तन सिंह, जगदीप सिंह, सतपाल सिंह और प्रचार मंत्री धर्म सिंह राठौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें