फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन कॉलेज में साहित्यिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य व विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक सोसायटी की ओर से विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि साहित्य मनुष्य को जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने, संवेदनशील बनने और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। साहित्य के माध्यम से व्यक्ति अपनी सोच को व्यापक बना सकता है और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कुंवर नारायण की प्रसिद्ध कविता ‘अंतिम ऊंचाई’ का पाठ किया। वहीं, डॉ. विवेक नेगी ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को साहित्य की रचनात्मक दुनिया से रूबरू कराया। दोनों प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया और विद्यार्थियों को कविता और सृजनात्मक लेखन के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर तात्कालिक भाषण, कविता पाठ और सुंदर लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी अभिव्यक्ति-कुशलता, कल्पनाशीलता और साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की अरुषि ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और बीवॉक की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की रिधिमा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के धीरज द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष की सान्वी सिंह भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं।
सुंदर लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शांभवी ने पहला स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष के धीरज और बीए द्वितीय वर्ष की प्रीति शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, बीए प्रथम वर्ष की प्रिंजल पोजटा और गुंजन चौहान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए डॉ. रविकांत, प्रो. नवदीप, प्रो. विनोद और प्रो. दीपा चौहान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. वीणा तोमर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विवेक नेगी, प्रो. दीपा चौहान और प्रो. विनोद नेगी का सहयोग रहा। बीए प्रथम वर्ष की प्रियांजलि ने मंच संचालन किया, जबकि विद्यार्थी आर्यन कुमार, ध्रुव, प्रियांशु और साक्षी ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें