फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रेमनगर में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं, सभी सेवाएं निशुल्क

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल प्रेमनगर के विद्यार्थी।
विज्ञापन
बच्चों के लिए ट्रैकसूट, टी-शर्ट, जूते, बैग से लेकर भोजन थाली तक की सुविधाएं
विज्ञापन

प्री प्राइमरी कक्षाओं का भी अपने स्तर पर किया जा रहा संचालन

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला की प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं मिल रहीं हैं। विशेष बात यह है कि ये सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क हैं। इसके लिए स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ लोग सहयोग कर रहे हैं। इन लोगों ने स्कूल को गोद लिया है।
स्कूल को सर्वाधिक सहयोग टैथीज हिमालया रिजॉर्ट के मालिक संजीव डोगरा दे रहे हैं। उन्होंने स्कूल को गोद लेने के बाद लेखन सामग्री, शैक्षणिक भ्रमण के दौरान भोजन, स्वच्छ पानी, आर्गेनिक सेब, भोजन सामग्री और डिजिटल प्रिंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।
विज्ञापन

शिक्षक भी अपने स्तर पर समाजसेवियों की मदद से बच्चों को मुफ्त में ट्रैक सूट, टी-शर्ट, स्वेटर, जूते, जुराबें, स्कूल बैग, पानी की बोतल और दोपहर के भोजन के लिए थाली जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध करवा चुके हैं। पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा और जेबीटी सृष्टि शर्मा प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन भी अपने स्तर पर कर रहे हैं। प्री-प्राइमरी के सभी बच्चों का संपूर्ण खर्च भी यही शिक्षक उठा रहे हैं।
स्कूल को सहयोग देने वालों में हिमाचल युवा संस्था कसौली के संस्थापक ओम आर्य, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एसएल भट्टी, इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब, माध्यमिक पाठशाला प्रभारी भविंद्र सिंह, टीजीटी अध्यापिका अंशु, जगत राम शास्त्री, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष अश्वनी सूद, वार्ड मेंबर एवं एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह और एसएमसी अध्यक्ष (प्राथमिक) मंजू बाला शामिल हैं।
इन विकासात्मक कार्यों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को मिल रहीं सुविधाओं के कारण पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा और जेबीटी सृष्टि शर्मा को एक ही सत्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन

मायाराम शर्मा का कहना है कि उनका लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को वही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है जो निजी स्कूलों में मिलती हैं। इसमें समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें