फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरकी पौड़ी की तर्ज पर यमुनाघाट का सौंदर्यीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
(विकास की बात)
विज्ञापन


प्रथम चरण में 30 करोड़ जारी, स्वर्गधाम के पास कार्य आरंभ
केंद्र सरकार और वन विभाग से क्लीयरेंस मिलने पर काम शुरू
चेंजिंग रूम, बेंच, आरती के लिए स्टेज का होगा निर्माण


सुरेश तोमर/संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर बहने वाली मोक्षदायिनी यमुना नदी के घाट का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य स्वर्गधाम के समीप से शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने नमामी गंगे परियोजना के प्रथम चरण में 30 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
परियोजना के तहत सुरक्षा दीवारें, पुजारी घाट के समीप से सीढि़यां, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और यमुना पथ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल 2023 को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पांवटा साहिब में यमुना नदी सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी थी। 65 करोड़ के बजट की घोषणा की थी। डीपीआर तैयार होने के बाद प्रथम चरण में गोविंदघाट के विकास के लिए 30 करोड़ मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

इस सौंदर्यीकरण के बाद हरिद्वार की हरकी पौड़ी की तर्ज पर आकर्षक घाट तैयार किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया और वन विभाग से क्लीयरेंस मिलने के बाद अब स्वर्गधाम के पास सामग्री पहुंचा दी गई है। कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर अध्यक्ष आरपी तिवारी, सुरजीत सिंह, पार्षद डॉ रोहताश नांगिया, हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, पंकज भटनागर व मनिंदर सिंह मन्नी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।
क्या-क्या बनेगा
परियोजना में श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, बैठने के लिए बेंच, यमुना घाट पर आरती के लिए स्टेज, पुजारी घाट से नदी तक बेहतर सीढि़यां, श्रीराधा-कृष्ण-हनुमान मंदिर के पास बने बैराज का विकास, दीवारों पर पेंटिंग, स्वर्गधाम पर अलग घाट, हरिद्वार-ऋषिकेश की तरह आरती स्थल, सुरक्षा के लिए चैन, यमुना पाथ का सौंदर्यीकरण और सुरक्षा दीवारें प्रथम चरण में बनाने की योजना है।
डीएफओ ऐश्वर्य राज का सराहनीय योगदान
वन संरक्षण अधिनियम 1980 के कारण यह परियोजना करीब डेढ़ वर्ष रुकी रही। एफसीए मामले की संस्तुति कराने में वन प्रभाग पांवटा साहिब के तत्कालीन डीएफओ ऐश्वर्य राज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दिल्ली स्थानांतरण से पहले उन्होंने आवश्यक कार्यवाही पूरी करवाई। इसके बाद भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय से मंजूरी मिल पाई।
विज्ञापन

आपसी एकता और सौहार्द बढ़ेगा
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उपप्रधान हरभजन सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी और चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि यमुना नदी घाट का सौंदर्यीकरण क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। इससे यमुना की स्वच्छता, संगत की सुरक्षा और गोविंदघाट को भव्य रूप मिलेगा। पांवटा साहिब में नमामी गंगे की यह परियोजना हिंदू-सिख एकता और सौहार्द की प्रतीक बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें