जिला भाजपा कार्यालय नाहन में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय भी किए याद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 43 और भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। मन की बात में प्रधानमंत्री ने जी-20 समिट के साथ यूपी के संभल जिला के लोगों की जनभागीदारी और सामूहिकता की मिसाल की प्रशंसा की। इस बूथ पर 25 से ज्यादा लोगों ने मन की बात सुनी।
कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी, भाजपा नेत्री ममता भारद्वाज, आरआर शर्मा, भाजपा महामंत्री मनोज गर्ग, संजय गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद