फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे बंद रहा पांवटा साहिब-शिलाई एनएच

विज्ञापन
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच- 707 पर चिलोन के समीप मलबा आने से बंद हुआ मार्ग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 देर रात भारी भूस्खलन के चलते आठ घंटे बंद रहा। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निर्माणाधीन एनएच पर लगी कंपनी ने मशीनें लगाकर यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे हेवणा के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। गिरिपार क्षेत्र में सोमवार से माघी त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच घरों की ओर जा रहे लोगों को सड़क बंद होने से घंटों तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़क पर देर रात बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं जिससे गाड़ियां निकलना मुश्किल हो गया।
नेशनल हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने संबंधित कंपनी को सड़क खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह संबंधित कंपनी ने मशीनें लगाकर सोमवार को दिन में करीब 11 बजे नेशनल हाईवे को खोलकर यातायात को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें