पांवटा साहिब-शिलाई एनएच- 707 पर चिलोन के समीप मलबा आने से बंद हुआ मार्ग।
- फोटो : NAHAN
सतौन (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 देर रात भारी भूस्खलन के चलते आठ घंटे बंद रहा। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निर्माणाधीन एनएच पर लगी कंपनी ने मशीनें लगाकर यातायात को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार देर रात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे हेवणा के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। गिरिपार क्षेत्र में सोमवार से माघी त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच घरों की ओर जा रहे लोगों को सड़क बंद होने से घंटों तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़क पर देर रात बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं जिससे गाड़ियां निकलना मुश्किल हो गया।
नेशनल हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने संबंधित कंपनी को सड़क खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह संबंधित कंपनी ने मशीनें लगाकर सोमवार को दिन में करीब 11 बजे नेशनल हाईवे को खोलकर यातायात को बहाल कर दिया।
..........