पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला थाना के तहत पड़ने वाले कोडगा रिठेत निवासी एक आरोपी से 6.506 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी राजबन को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें कहा गया कि ग्राम रिठेत, कोडगा में एक व्यक्ति अपने घर में गांजा का व्यापार कर रहा है। पुख्ता सूचना जुटाने के बाद राजबन पुलिस ने संदिग्ध आरोपी के घर पर दबिश दी।
रिहायशी घर की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरू के भीतर 6.506 किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद आरोपी फकीर चंद के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है।
--------