फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद के युवक की कालका में डेंगू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। हरियाणा के कालका में रह रहे पच्छाद की नैनाटिक्कर पंचायत के देवकोठी गांव के 16 वर्षीय अक्षत सेवल की डेंगू बुखार से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि अक्षत सेवल के पिता बृजेश सेवल हरियाणा के कालका स्थित एक निजी उद्योग में काम करते हैं। अक्षत भी अपने परिजनों के साथ कालका के टिप्परा में रह रहा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले उसे बुखार हुआ। पहले उसे पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। ठीक न होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
वह दसवीं का छात्र था और पढ़ाई में हमेशा अग्रणी रहता था। बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि जिस लड़के की डेंगू बुखार से मौत हुई है वह कालका में अपने माता-पिता के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें