फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए सियासी जंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों दलों के सात-सात सदस्यों के दावे आए हैं सामने, एक अन्य सदस्य की भूमिका मानी जा रही निर्णायक
विज्ञापन

शपथ के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेता अपने-अपने समर्थित सदस्यों को गाड़ियों में बिठाकर ले गए साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। पंचायती राज चुनावों में विजयी होकर आए विकास खंड संगड़ाह के 15 बीडीसी सदस्यों ने वीरवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। खंड समिति सभागार में आयोजित समारोह में उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही अब खंड समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस समर्थित खेमों में 7-7 सदस्य होने का दावा किया जा रहा है, जबकि एक अन्य सदस्य की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। ऐसे में अब दोनों दलों की नजर इसी सदस्य पर टिकी हुई है। अब देखना है कि भाजपा और कांग्रेस में से कौन इस सदस्य का समर्थन हासिल कर अपने पक्ष में बहुमत जुटाने में सफल रहता है।
राजनीतिक गलियारों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर बैठकों, संपर्क अभियानों और रणनीति बनाने का दौर शुरू हो चुका है। बताते चलें कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही रेणुका के विधायक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में डेरा जमाए हुए थे और कांग्रेस नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल से ही अपने समर्थित सदस्यों को गाड़ियों से विश्राम गृह लेकर गए। भाजपा नेता नारायण सिंह भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहे। वह भी अन्य 7 सदस्यों को बस अड्डे पर एक निजी आवास में लेकर गए। ऐसे में अब स्थानीय स्तर पर जोड़-तोड़ की राजनीति तेज है।
विज्ञापन

शपथ समारोह में सभी 15 सदस्यों ने भाग लिया और क्षेत्र के विकास और जनहित में पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। हालांकि विद्युत आपूर्ति बंद रहने के कारण कार्यक्रम अपेक्षाकृत फीका रहा।
विज्ञापन

संगड़ाह बीडीसी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव दोनों दलों की नाक का सवाल बन गया है। रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार इस चुनाव को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं क्योंकि वह अपने क्षेत्र की तीनों जिला परिषद सीटें हार चुके हैं। इसलिए उनका पूरा फोकस बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर केंद्रित है, जिसमें एक सदस्य पूरे राजनीतिक समीकरण को बदल सकता है। रेणुका क्षेत्र में यह मुकाबला बेहद रोचक और प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें