फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार में महिला बाल विकास विभाग ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास विभाग सिरमौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में मासिक धर्म स्वच्छता, दहेज निषेध, पौष्टिक आहार आदि विषयों पर जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर ने बेटा और बेटी में भेदभाव न करने और गर्भ लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या को लेकर बने कानून पर प्रकाश डाला। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता पर भी जागरूक किया। कहा कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, यह प्रकृति का नियम है। इस दौरान स्वच्छ सेनिटरी नैपकिन का उपयोग करें, हर 4-6 घंटे में बदलें और पौष्टिक आहार लें। माहवारी पर खुलकर बात करें और अपनी शर्म को दूर करें। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर सखी, आंगनबाड़ी सह क्रेच सेंटर और कामकाजी महिला हॉस्टल की भी विस्तार से जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशल सोनम परमार ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी। सोनम ने कहा कि घरेलू हिंसा, दहेज, छेड़छाड़ या किसी भी समस्या के लिए महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर तुरंत सहायता ले सकती हैं। आपात स्थिति में 112 डायल किया जा सकता है। इस मौके पर सुपरवाइजर विनोद कुमार, नर्सिंग अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें