फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणु बाला शिलाई बीडीसी अध्यक्ष पद पर काबिज

Wed, 27 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड कार्यालय शिलाई में एसडीएम नवीन कुमार की अगुवाई में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों की घोषणा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष पद पर रेणु बाला को आसीन किया गया। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर खजान सिंह को नियुक्त किया गया। रेणु बाला रास्त बीडीसी वार्ड से एकमात्र ओबीसी महिला प्रत्याशी थी। चयन प्रक्रिया के दौरान रेणु बाला पंचायत समिति की अध्यक्ष मनोनीत हुई।

बुधवार को आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने अतर सिंह वर्मा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष पद के लिए खजान सिंह का नाम प्रस्तुत किया। बाद में कंवर सिंह राणा ने सभी सदस्यों की ओर से इसका समर्थन किया। सभी प्रक्रिया पूरी होने पर एसडीएम शिलाई नवीन कुमार शर्मा ने बाद में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। इस मौके पर तहसीलदार शिलाई मायाराम शर्मा सहित कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
जिप अध्यक्ष दलीप सिंह ने दी बधाई
रेणु बाला तथा खजान सिंह के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाने पर जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान ने बधाई दी। उन्होंने विश्रामगृह में जाकर नए प्रतिनिधियों व सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी लोगों के विश्वास को बनाए रखेगी। इस दौरान विजयी रैली भी निकाली गई।
फोटो-20
नाहन
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें