फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता राणा ने संभाला एएसपी का पदभार

विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला पुलिस कार्यालय नाहन में मंगलवार को बबीता राणा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। बता दें कि इससे पूर्व बबीता राणा नाहन में डीएसपी हैड क्वार्टर व बटालियन में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। नाहन में पदभार ग्रहण करने के उपरांत बबीता राणा ने जिला में कानून व्यवस्था को अधिक पुख्ता करने की बात कही।
विज्ञापन

एएसपी बबीता राणा ने जिला वासियों से कोरोना संकट के समय सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग घर से बाहर निकलते समय सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग करें। प्रशासन की ओर से बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखना हर इंसान की पहली प्राथमिकता में होना चाहिए। एएसपी बबीता राणा ने कहा कि जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें