फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के समीप बनाया जा रहा लायंस नेचर पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी लायंस क्लब नाहन, आमवाला-सैनवाला पंचायत में लायंस नेचर पार्क निर्मित कर रहा है। इस कार्य के लिए लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने वन विभाग से इजाजत ले ली है। लायंस क्लब नाहन ने इस कार्य का शनिवार को आगाज करते हुए यहां 50 से अधिक पौधे लगाए।
विज्ञापन

प्रधान विजय गुप्ता की अगुवाई में यहां क्लब के पदाधिकारियों ने नीम, आंवला, बेहड़ आदि औषधि वाले पौधे लगाए। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि नेचर पार्क में लायंस क्लब, वन विभाग की इजाजत से लायंस नेचर पार्क बना रहा है। यहां पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा यहां झूला और लोगों के बैठने के लिए बैंच भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान विजय गुप्ता, अनिल मल्होत्रा, राजीव बंसल, शोभित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें