फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पिकअप ने तोड़ी वाईफाई और केबल की तार, लोगों ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पिकअप ने तोड़ी वाईफाई और केबल की तार, लोगों ने बुलाई पुलिस
नाहन के वार्ड नंबर 12 की पैदल गली मार्ग में लगातार दौड़ रहे बेलगाम वाहन
बड़े हादसे का खतरा, नशे के सौदागरों का भी इसी रास्ते से आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के वार्ड नंबर 11-12 के बीच स्थित पैदल मार्ग पर एक बेलगाम पिकअप ने केबल और वाई फाई की तारें तोड़ दीं। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
लोगों की माने तो हरियाणा से आई पिकअप को चालक इस पैदल मार्ग पर बेतहाशा तेजी से दौड़ा रहा था, इससे बड़ा हादसा होने की भी आशंका थी।
पिकअप ने जैसे ही वाई फाई और केबल की तारें तोड़ीं, चालक भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने मुश्किल से रोका और पुलिस को मौके पर बुलाया।
स्थानीय निवासी प्रमोद सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड नंबर 11-12 के बीच की यह गली जो दिवंगत विक्रम ठाकुर के घर से गैस गोदाम तक उतरती है, पैदल मार्ग है। यहां पर नगर परिषद ने पहले सीढि़यां भी बना रखी थीं जिसे बाद में तोड़ दिया गया। तबसे यह पैदल गली मार्ग वाहनों के गुजरने का जरिया बन गया। अब यहां हादसों को खतरा बना हुआ है। यही नहीं रात के समय नशे के सौदागर भी इस मार्ग का खूब फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को भी एक पिकअप आई और उसने केबल और वाई फाई की सारी तारें तोड़ दीं। इससे आसपास के सभी घरों में वाई फाई की सुविधा बंद हो गई। प्रमोद सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर पहले की तरह सीढि़यों का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि वाहनों की आवाजाही पर रोक लगे। वाहनों के दौड़ने से जहां नशे के सौदागरों की यहां पौ बारह हो रही है वहीं बड़ा हादसा होने का भी खतरा है। लोग अपने बच्चों को भी बाहर गली में भेजने से पहले सौ बार सोचते हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें