फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला में नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग

विज्ञापन
नगर परिषद नाहन की टीम शहर के वार्ड नं. 4 में फॉगिंग करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला में नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले में लगातार सामने आ रहे डेंगू के मामलों के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग सतर्क है तो वहीं नाहन के अमरपुर मोहल्ला में बढ़ रहे डेंगू के मामलों के बाद नगर परिषद नाहन की ओर से फॉगिंग का कार्य शुरू किया गया। शहर के वार्ड नं. 4 व 5 में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को यह अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला की गलियों व पार्कों के अलावा लोगों के घरों के समीप फॉगिंग की गई।
विज्ञापन


कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि शहर के अमरपुर मोहल्ला में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद नगर परिषद की ओर से फॉगिंग का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहर के वार्ड नं. 4 व 5 में फॉगिंग की गई है, इसके बाद अब शहर के अन्य हिस्सों में भी टीम की ओर से फॉगिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें