फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चार महीने बाद शुरू हुआ पीएचसी सतौन भवन का निर्माण

विज्ञापन
14 जून को प्रका​शित खबर
विज्ञापन
असर...............
विज्ञापन


90 लाख की लागत से बन रहा अस्पताल का भवन
-10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन(सिरमौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) सतौन के नए भवन का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। करीब चार महीने से इसका निर्माण कार्य बंद था। ठेकेदार का कहना था कि विभाग की ओर से भुगतान नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पा रहा था। निर्माण कार्य रुकने से क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।
बंद पड़े निर्माण कार्य को लेकर 14 जून को अखबार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन का निर्माण चार महीने से ठप शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और ठेकेदार को लंबित भुगतान जारी कर दिया गया। इसके बाद निर्माण स्थल पर काम दोबारा शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब 90 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह भवन सतौन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। सतौन, भजौंण, पोका, छछेती सहित आसपास की पंचायतों के लोग इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। पुराना भवन जर्जर होने के कारण लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग शिलाई मंडल के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को भुगतान जारी कर दिया गया है। भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें