फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजकीय उच्च स्कूल ज्वालापुर में शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेलकूद समेत बच्चों का हो सकेगा सर्वांगीण विकास : किरण बाला
विज्ञापन

-शारीरिक अध्यापक का पद स्वीकृत होने पर जताया गया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला ज्वालापुर में शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत हो गया है। पद स्वीकार होने पर स्कूली बच्चे खेलकूद और शारीरिक शिक्षा में भी अग्रणी रह सकेंगे। इसके लिए स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और स्थानीय नेत्री व निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम का आभार प्रकट किया है।
स्कूल के मुख्य अध्यापक वाणी विलास व एसएमसी कमेटी प्रधान किरण बाला ने बताया कि सितंबर 2022 में स्कूल का उच्चीकरण हुआ है। स्कूल में 119 बच्चे उच्च पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के उच्चीकरण के बावजूद शारीरिक शिक्षक का पद ही नहीं था। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने स्थानीय नेत्री नसीमा बेगम के समक्ष मांग रखी थी। इसमें समस्या को रखा गया कि शारीरिक शिक्षक पद ही नहीं होने पर खेलकूद व शारीरिक शिक्षा में बच्चे पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों की तैयारियां और बेहतर हो सकें, इसके लिए स्कूल में शारीरिक शिक्षक पद का स्वीकृत होना बेहद जरूरी है। इसके बाद अब इस स्कूल में शारीरिक शिक्षक का पद डिस्ट्रीक कॉमन पुल (सीएंडवी) से स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्य अध्यापक व एसएमसी कमेटी की प्रधान समेत स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश रोहित ठाकुर और निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम के प्रयासों से पद स्वीकृत हो सका है। अब पद स्वीकृत होने पर स्कूली बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सह शैक्षणिक गतिविधियों समेत सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें