फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उफनती खड्ड में फंसे चार परिवार, तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाईं 25 जिंदगियां

विज्ञापन
बारिश के बाद उफान पर आए जल मूसा बरसाती खड्ड में फंसे गुर्जर परिवारों को बाहर निकालती रेस्क्यू ट
विज्ञापन
कोलर क्षेत्र में छह माह की मासूम बच्ची से लेकर 45 वर्ष के महिला, पुरुष और बच्चे बचाए
विज्ञापन

पुलिस, होमगार्ड व फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित निकाला, एनडीआरएफ रही स्टैंडबाय
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में मंगलवार को पांवटा साहिब उपमंडल के कोलर क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। कटासन के समीप जलमूसा खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से चार गुर्जर परिवारों के 25 लोग चारों ओर से पानी में घिर गए। इनमें छह माह की मासूम बच्ची से लेकर 45 वर्ष के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस, होमगार्ड, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चले जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान के बाद सभी 25 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

मंगलवार सुबह से ही क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही थी। बारिश के चलते जलमूसा खड्ड अचानक उफान पर आ गई और कटासन के समीप खड्ड के बीच अस्थायी डेरे डालकर रह रहे चार गुर्जर परिवार पानी से चारों ओर से घिर गए। देखते ही देखते जलस्तर इतना बढ़ गया कि परिवारों का बाहर निकलना पूरी तरह असंभव हो गया। मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए।तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज, नायब तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया, नायब तहसीलदार माजरा रामभज शर्मा, कानूनगो भुवनेश, पटवारी लायक राम, फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाकर स्टैंडबाय पर रखा गया।
विज्ञापन

खड्ड में तेज बहाव के कारण शुरुआती समय में रेस्क्यू अभियान चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। जैसे ही जलस्तर में थोड़ी गिरावट आई, जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में एक-एक करके सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि पूरे अभियान में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू किए गए लोगों में गामी (40), भुरा (45), अम्बो (35), जाफर (39), सदम (18), शमशाद (17), मंज़ूर (36), सेफ (28), लियाकत (27), बिनु (25), हाजरा (37), हुरन (40), आशु (20), खतीजा (11), सुहाना (15), जतुन (12), इरशाद (5), दिलशाद (6), ईरशाद (3), शबीना (डेढ़ वर्ष), इकरा (6 माह), जाफर (10), अब्दुल (15) और नानकी (45) शामिल हैं।
रेस्क्यू के बाद सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां प्रशासन की ओर से उनके रहने और भोजन की अस्थायी व्यवस्था की गई। प्रशासन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है।

हालात पर लगातार नजर, सभी सुरक्षित : एसडीएम
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियों के समन्वित प्रयास से चार गुर्जर परिवारों के सभी 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उनके ठहरने की अस्थायी व्यवस्था भी कर दी गई है।

संयुक्त प्रयास से सफल हुआ अभियान : होमगार्ड
होमगार्ड कमांडेंट सिरमौर तोताराम शर्मा ने बताया कि जलमूसा खड्ड में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सभी 25 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
विज्ञापन



एसपी बोले, जवानों ने दिखाया साहस और तत्परता
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस, होमगार्ड, प्रशासन और अन्य एजेंसियों के समन्वित प्रयास से तीन घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण अभियान में सभी 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से बचें।

बारिश के बाद उफान पर आए जल मूसा बरसाती खड्ड में फंसे गुर्जर परिवारों को बाहर निकालती रेस्क्यू ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें