फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विलाराउंड को मिलेगी नई पहचान, विधायक ने सौंदर्यकरण परियोजना का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधे भी लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर की ऐतिहासिक पहचान मानी जाने वाली विलाराउंड सैरगाह अब नए स्वरूप में नजर आएगी। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने विलाराउंड के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि विलाराउंड नाहन की ऐतिहासिक धरोहर है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से चरणबद्ध सौंदर्यीकरण योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि विलाराउंड के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया गया था, इसे जल्द अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। परियोजना के तहत पारंपरिक पहाड़ी शैली में वर्षाशालिका का निर्माण, आकर्षक पार्क विकसित करना, क्षतिग्रस्त टाइलों को बदलना, सैर करने आने वाले लोगों के लिए आधुनिक बेंच लगाना तथा पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विलाराउंड को ऐसा पर्यटन स्थल बनाया जाएगा, जो बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने। इस अभियान में जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए विधायक निधि से बजट उपलब्ध कराया गया है तथा जिला प्रशासन भी इसमें सक्रिय सहयोग देगा।
विज्ञापन

सावन माह के उपलक्ष्य में विलाराउंड मार्ग के साथ विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एडीएम एकता काप्टा, एसडीएम राजीव सांख्यान, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार उपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें