फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनौर खतवाड़ में खनन माइन से क्षति का नहीं मिल पा रहा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनौर खतवाड़ में खनन माइन से क्षति का नहीं मिल पा रहा मुआवजा
विज्ञापन

सोमवार को भूमि मालिकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला
मौके का मुआयना और डिमार्केशन करवाने के दिए निर्देश : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के बनौर स्थित खतवाड़ के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माइन से उनके रिहायशी मकान और उपजाऊ भूमि को भारी क्षति पहुंच चुकी है लेकिन खनन संचालक से कई बार गुहार लगाने पर भी उचित मुआवजा प्रदान नहीं किया जा रहा है।
खतवाड़ निवासी भूमि मालिकों ग्रामीणों सुमेर चंद, हाकम सिंह व दिनेश कुमार ने बताया कि उनका खतवाड़ व सुनयाड़ी में पुश्तैनी मकान व भूमि है। इसकी जमीन पर खनन कार्य चल रहा है जिससे सुनयाड़ी स्थित पुश्तैनी रिहायशी मकान तथा उपजाऊ भूमि को अब तक भारी क्षति हो चुकी है। इस स्थल से प्रभावित परिवार को मजबूरन दुगाना गांव जाना पड़ा है।
विज्ञापन

खनन कार्य से सुनयाड़ी में स्थित परिवारों की उपजाऊ भूमि खेत कटाव लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खनन से घासन तथा पानी की बावड़ी को भी भारी नुकसान हो चुका है। इस बारे में प्रभावित परिवारों ने चौधरी माइन के खनन संचालक को कई बार अवगत करवाया है लेकिन खनन मालिक प्रभावित परिवारों से बातचीत तक करने में कोई रुचि नहीं रखता है। एसडीएम पांवटा साहिब को शिकायत पत्र सौंप कर ग्रामीणों ने अब तक रिहायशी मकान, उपजाऊ भूमि व घासन को हुई क्षति का मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी है।
विज्ञापन


एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने ग्रामीणों से लिखित शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार पांवटा साहिब के डिमार्केशन करवाने व एमओ सिरमौर को मौके का मुआयना करने तथा क्षति पाए जाने पर उचित मुआवजा प्रदान करवाए जाने को कहा गया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें