फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ‘नमो.. नमो..नमो.’और सीटियों की आवाज से गूंजा नाहन शहर

विज्ञापन
ऐतिहासिक चौगान मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में जगह कम पडऩे पर पेड़ पर बै
विज्ञापन
‘नमो.. नमो..नमो.’और सीटियों की आवाज से गूंजा नाहन शहर
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने हेलीकाॅप्टर की आवाज सुनते ही की जोरदार हूटिंग
मोदी के मंच पर आते ही कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी..मोदी..’ के लगाए नारे
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चौगान मैदान में लगे विशाल पंडाल में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब आसमान से हेलीकाॅप्टर के गुजरने की आवाज सुनाई दी। पूरा पंडाल जबरदस्त हूटिंग और सीटियों की आवाज से गूंज उठा। आवाज इतनी तेज थी कि एक बारगी तो कानों में सुईयां सी चुभती नजर आईं। मंच पर बाहुबली फिल्म के गाने की धुन पर नमो.. नमो.. नमो.. का तेज उच्चारण होने लगा। पूरे पंडाल समेत चौगान मैदान क्षेत्र मोदी मय नजर आया।
सुबह ठीक 11:47 बजे मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवेश हुआ। उनकी पहली झलक पाते ही पूरा पंडाल एक बार फिर से मोदी.. मोदी..मोदी के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं की सीटियों की ध्वनि से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यकर्ता सीटों पर खड़े होकर उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने हो उठे। इन यादगार पलों को पंडाल में बैठे हजारों लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया। पंडाल और पंडाल के बाहर धूप में खड़े हजारोंं लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मोदी ने जहां सिरमौर के देवी-देवताओं को याद करके मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया, वहीं सिरमौर के व्यंजनों के नाम लेकर यहां से अपना रिश्ता जोड़ने का भी खूब प्रयास किया। मोदी के इस प्रयास पर कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाई। करीब 37 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों काे यह समझाने में कसर नहीं छोड़ी कि यह चुनाव उनको प्रधानमंत्री बनाने और देश को एक मजबूत सरकार बनाने के लिए है।
मोदी ने सिरमौर के विकास से लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं से मतदाताओं को रिझाने का खूब प्रयास किया। हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मोदी ने आतंकवाद युक्त और आतंकवाद मुक्त भारत के बारे में भी बताया। उन्होंने हिमाचल में विधानसभा चुनावों में से पहले कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटियों को पूरा न करने पर भी खूब तंज कसे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की धरती से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। हिमाचल की मिट्टी में पल बढ़कर ही आज वह देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मिट्टी का कर्ज नहीं चुका सकते। प्रधानमंत्री बनकर वह हिमाचल में विकास गंगा बहाने में भी कसर नहीं छोड़ेंगे। वन रेंक वन पेंशन से उन्होंने हिमाचल के जवानों को भी रिझाया। गिरिपार को दिये जनजातीय दर्जे का जिक्र किया।
विज्ञापन

बाक्स....
धूप में खड़े होकर और पेड़ों पर चढ़कर सुना मोदी का भाषण
नाहन के चौगान मैदान के जनसभा स्थल पर पांव रखने के लिए जब जमीन कम पड़ने लगी तो कुछ लोग देश के प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए पेड़ों पर चढ़ गए। पंडाल के बाहर सड़क पर पेड़ों की टहनियों पर बैठकर दर्जनों लोगों ने मोदी का भाषण सुना। वहीं बाहर धूप में खड़े होकर एलईडी पर मोदी का भाषण सुनने वालों की संख्या भी सैकड़ों में रही। पंडाल में मोदी का भाषण सुनने के लिए लोग सुबह 6 बजे से ही डेरा जमाए हुए थे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें