फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, दो युवक घायल
विज्ञापन

सुकेती मार्ग पर टिपर और स्कूटी की हुई टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत सुकेती मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त सुभाष पुत्र मनीराम निवासी नागल सुकेती जिला सिरमौर के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक सुकेती सड़क पर स्थित एक दवा उद्योग में कार्यरत था। रोजाना की भांति सुभाष वीरवार देर रात करीब 11:00 बजे कंपनी से छुट्टी करके घर लौट रहा था। उसने नितिन पुत्र जसवीर सिंह, निवासी नागल सुकेती को स्कूटी से घर तक छोड़ने को कहा। नितिन और एक अन्य युवक सुभाष को उसके घर छोड़ने जा रहे थे कि रास्ते में सामने से तेज गति में आ रहे टिपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चालक सुभाष की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे अन्य दोनों युवक घायल हो गए। बहरहाल, पुलिस ने टिपर चालक कमल हासन के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एमएस चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें