फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कार्य में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार

विज्ञापन
बांगरण में आयोजित खनन पट्टों की जनवाई के दौरान हिस्सा लेते लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला(सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बुधवार को शिव मंदिर बांगरण सभागार में ए-वन इंटरप्राइजेज और ए-वन मिनरल्स प्रस्तावित खनन के पट्टों को लेकर स्थानीय लोगों की जनसुनवाई की। इस दौरान खनन से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पानी का छिड़काव एवं खनन के कार्य में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग भी उपायुक्त के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पवन शर्मा ने तहसील पांवटा के मौजा गांव बांगरण स्थित गिरि नदी में प्रस्तावित खनन के पट्टे को लेकर पर्यावरण स्वीकृति के लिए जनप्रतिनिधियों एवं जनता की शिकायतें सुनीं और सुझाव भी मांगे। इस दौरान जिला उपायुक्त की उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित खनन के पट्टों को लेकर कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
उपायुक्त रामकुमार गौतम ने बताया कि तहसील पांवटा के गांव बांगरण में गिरि नदी से बालू बजरी बोल्डर के लिए खनन के प्रस्तावित पट्टे पर वहां के निवासियों की आपत्तियों की जनसुनवाई की है। खनन पट्टे को लेकर कोई भी आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, एसडीएम विवेक महाजन, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पवन शर्मा के अलावा जेई नवीन, स्थानीय पंचायत प्रधान तारो देवी, पंचायत सचिव रामलाल परमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें