फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में एनएच-07 और स्कूल संपर्क मार्गों पर लग रहे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा में एनएच-07 और स्कूल संपर्क मार्गों पर लग रहे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

फरवरी माह में पंचायतों को बीडीओ पांवटा ने जारी किए थे निर्देश
शहरी क्षेत्र से लगती पंचायतों में सफाई व्यवस्था सुधारने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एनएच-07 और 707 तथा स्कूलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के किनारे अब भी लोग गंदगी के ढेर लगा रहे हैं। फरवरी माह में एक दर्जन पंचायतों को बीडीओ पांवटा ने नोटिस जारी किए थे लेकिन कुछ दिन बाद फिर से सड़कों के किनारों पर कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं।
बता दें कि शहरी क्षेत्र पांवटा साहिब के साथ और नेशनल हाईवे (एनएच) से सटी पंचायतों में सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। खासकर देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 और पांंवटा-शिलाई एनएच-707 के आसपास कूड़े के ढेर से स्वच्छता को ग्रहण सा लग गया है।
विज्ञापन

बद्रीपुर पंचायत, अमरकोट और निहालगढ़ में शैक्षणिक संस्थानों के जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के किनारे भी गंदगी के अंबार लगाए जा रहे हैं।
स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को इनके समीप से निकलना भी दुभर होता जा रहा है। पंचायत स्तर पर कूड़ा निस्तारण की कोई बेहतर व्यवस्था ही नहीं है। पांवटा निवासी मनिंद्र सिंह, सुनील शर्मा, निखिल, भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा, गीता ठाकुर ने बताया कि पांवटा से नाहन जाते हुए एनएच-07 पर बाता पुल के समीप, सूरजपुर मालवा कॉटन के समीप से माजरा से सैनवाला तक कई स्थलों पर सड़क के दोनों तरफ गंदगी के ढेर लगाए जा रहे हैं।
बद्रीपुर पंचायत में भी द स्कॉलर्स होम स्कूल तथा दून वैली स्कूल को जोड़ने वाले मार्ग के किनारे फिर से कूड़ा कर्कट फेंका जा रहा है। बीडीओ के निर्देश पर विगत फरवरी माह में कुछ दिन ही सफाई रही। खुले में गंदगी के ढेर लगने से बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन

...
डोर टू डोर कूड़ा उठवाने के निर्देश : प्रताप चौहान
बीडीओ पांवटा साहिब प्रताप चौहान ने कहा कि इन पंचायतों को डोर टू डोर कूड़ा उठवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे पंचायतों का कूड़ा राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क सड़कों के किनारे नहीं लगे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें