फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 60 किलोमीटर सड़क पर बनाई पानी निकासी की नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र 01
विज्ञापन

60 किलोमीटर सड़क पर बनाई पानी निकासी की नालियां
गागल शिकोर उपमंडल की सड़कों की अब सुधरेगी हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग के गागल शिकार उपमंडल के अंतर्गत 60 किलोमीटर सड़क के किनारे पानी निकासी की नालियां बनाई गई हैं। इसके चलते क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कें बरसात के समय में खराब होने से बचेंगी।
दरअसल, लोक निर्माण विभाग के गागल शिकोर उपमंडल के तहत आने वाले डूंगाघाट-बागथन, बनेठी-बागथन-राजगढ़, ल्वासा चौही-चंडीगढ़, डूंगाघाट-किल्लांकलांच और बनाड-बोहलघाट सड़क पर करीब 60 किलोमीटर सड़क की पानी निकासी की नालियां बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बरसात में इन सड़कों की हालत काफी खस्ता हो रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उक्त सड़कें पक्की जरूर हैं लेकिन निकासी न होने के चलते बरसात में सारा पानी सड़कों पर आ रहा है। इससे विभाग को बार-बार सड़कों की मरम्मत करनी पड़ रही थी। बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप ठाकुर, बजगा पंचायत प्रधान मान सिंह, जामन की सेर पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने कहा कि नालियां बनाए जाने से लोगों को बरसात के समय में होने वाली परेशान से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयलाल कांटा ने बताया कि गागल शिकोर उपमंडल की 60 किलोमीटर सड़क पर पानी निकासी के लिए नालियां बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अभी और सड़कों पर भी पानी निकासी के लिए नालियां बनाई जाएंगी ताकि बरसात में सड़कें खराब न हों।
-देवराज/चंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें