फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुुराने सब स्टेशन के अब नहीं मिल रहे कलपुर्जे, जुगाड़ से चल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुुराने सब स्टेशन के अब नहीं मिल रहे कलपुर्जे, जुगाड़ से चल रहा
विज्ञापन

दशकों पुराने विद्युत सब स्टेशन ने मुश्किल में डाले बिजली उपभोक्ता

अधिकारियों के दफ्तरों में घूम रही सब स्टेशन बदले जाने की फाइल

वेद प्रकाश ठाकुर

राजगढ़ (सिरमौर)। प्रशासनिक उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ में विद्युत बोर्ड का 33 केवीए सब स्टेशन करीब साढ़े तीन दशक पुराना हो चुका है। इसके बावजूद इसे अभी तक नहीं बदला गया है।

इसके चलते समूचे राजगढ़ क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अकसर बाधित रहती है। बिजली के कट सर्दियों में लगना तो आम बात है लेकिन आए दिन बिजली की आपूर्ति सुचारू न होने से लोगों में रोष पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


राजगढ़ में वर्ष 1989 में सब स्टेशन की स्थापना की गई थी। उस समय यहां एसीबी प्रणाली वाला सब स्टेशन लगा था। इससे 34 वर्षों बाद भी काम लिया जा रहा है। यह प्रदेश में सबसे पुराना सब स्टेशन है जिसे बदला नहीं गया है। जबकि अन्य स्थानों पर वीसीबी प्रणाली के आधुनिक सब स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इस पुराने सब स्टेशन के कलपुर्जे तक मिलने बंद हो चुके हैं जिन्हें जुगाड़ से चलाया जा रहा है।

किसी भी लाइन में खराबी होने पर इस सब स्टेशन से एसीबी बंद हो जाने चाहिए जो नहीं होते है और 132 केबीए सब स्टेशन गौड़ा से समूची सप्लाई बंद हो जाती है।

कई वर्षों से बोर्ड यहां नया सब स्टेशन लगाने का प्राक्कलन उच्च अधिकारियों को भेजता रहा है। हैरानी का विषय है कि बिजली बोर्ड के आला अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता पर करने के स्थान पर फाइल को घुमाए हुए हैं।

स्थानीय निवासी अर्जुन कुमार, विनोद, सुखदेव, सुरेंद्र व सुंदर सिंह ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशासनिक उपमंडल मुख्यालय और विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के इस सब स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए उच्च अधिकारी स्वीकृति नहीं दे रहे हैं, जबकि विभाग को करोड़ों रुपये की आय यहां से हो रही है।

लोगों ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द यहां सब स्टेशन नहीं बदला तो बोर्ड के खिलाफ अदालत में जनहित याचिका दायर की जाएगी। ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय से इतनी बड़ी कोताही के इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यहां सब स्टेशन के आधुनिकीकरण का करीब साढ़े तीन करोड़ का प्राक्कलन बिजली बोर्ड की स्वीकृति के बाद निदेशक वित्त को चला गया है।

निदेशक वित्त की स्वीकृति मिलने के बाद ही यह कार्य करवाया जा सकेगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें