फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां के डिपुओं में नहीं मिल रहा आटा

Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहकारी डिपुओं में अगस्त माह का आटा न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सराहां क्षेत्र के अंतर्गत 38 सहकारी डिपो आते हैं जिनमें शील, जयहर, खलोग, छाछड़, देवल टिक्करी, सराहां  बायपास, लाना कसार, लाना बांका व सरसु के सहकारी डिपुओं के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को इस बार रक्षा बंधन के त्योहार पर भी आटा नहीं मिल पाया है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सराहां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 38 डिपुओं में 7955 राशन कार्ड उपभोक्ता हैं जिनके लिए 13 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड के हिसाब से 1034 क्विंटल आटा आना चाहिए था लेकिन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भंडारण सराहां में 620 क्विंटल आटा ही आया है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण जगदीश शर्मा, नरेश, नरवीर कुमार, सतपाल, राजेश, सतीश व संजय कुमार ने बताया कि त्योहार के मौके पर भी उपभोक्ताओं को आटा नहीं मिल पाया है। तेल भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएफएससी नाहन केएस ठाकुर ने कहा कि सराहां थोक भंडार के लिए पूरा आटा भेज दिया है । इस मामले की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें