फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रामपुर-बंजारन सड़क निर्माण से असंतुष्ट लोगों ने कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर बोले-कई जगह ज्यादा की कटिंग, घर और खेतों के लिए आना-जाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। ग्राम पंचायत रामपुर-भारापुर की रामपुर-बंजारन सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा फूट गया है। वीरवार को ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धौलाकुआं के कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। विभाग की लापरवाही से उनका घरों और खेतों तक आना-जाना मुश्किल हो गया है।
उप प्रधान रजनीश चौधरी की अध्यक्षता में प्रदर्शनकारियों में राम कुमार, अमर सिंह, सोमलाल, वीर सिंह, आशा देवी, देवकी, संतोष, केवल सिंह, चंपा, अजय सहित कई ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़क की कटिंग ज्यादा कर दी गई है, जिससे घर ऊंचाई पर रह गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर फीलिंग की अधिकता से मार्ग पर वाहन चलाना कठिन हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

रजनीश चौधरी ने बताया कि विभाग ने बार-बार सुधार का भरोसा दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि मार्ग निर्माण को सही तरीके से किया जाए और बरसात के समय बरसाती पानी की समस्या से बचाव के लिए उचित उपाय किए जाएं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभय सिंह चौहान ने कहा कि वे वीरवार को फील्ड में थे। उन्होंने बताया कि सड़क को ड्राइंग के अनुसार बनाया जा रहा है और इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने ग्रामीणों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें