फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका पुलिस ने सप्ताह भर मेें किए ताड़बतोड़ 181 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। डीएसपी संगड़ाह की अगुवाई में रेणुका और ददाहू पुलिस थाने की टीम ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस टीम ने एक सप्ताह में 181 वाहनों के चालान काटे। इनमेें से 56 वाहन चालकों से 82.20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जबकि शेष मामले अदालत को भेजे गए। इनमें बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों के चालान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण रेणुका, संगड़ाह और हरिपुरधार क्षेत्र में सैलानियों की रौनक लगी हुई है। जिला और बाहरी क्षेत्र से आए युवा भी बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे जिसे देखते हुए दोनों थानों की पुलिस टीमों ने सात दिन के भीतर बिगडै़ल वाहन चालकों के 181 चालान काटे।
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए ही है। ऐसे में सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें