फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छठेे वेतन आयोग लागू करें व चिकित्सा भता 1000 रुपये मासिक प्रदान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
छठेे वेतन आयोग लागू करें और चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये मासिक प्रदान करें
विज्ञापन

वार्षिक पेंशनर्स दिवस पर 75 वर्ष से अधिक आयु वाले सदस्य होंगे सम्मानित
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा इकाई की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा इकाई की मासिक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विपन कालिया ने की। बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार की ओर से लंबित मांगों को पूरा न करने पर रोष जताया।
इकाई के अध्यक्ष विपन कालिया ने बताया कि प्रमुख मांगों में मुख्यता 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्त लाभ देना, 2016 में छठेे वेतन आयोग लागू होने के 80 प्रतिशत एरियर को तुरंत भुगतान, मेडिकल बिलों का समय पर भुगतान करना और मासिक चिकित्सा भत्ते को 1,000 रुपये मासिक प्रदान करना प्रमुख रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पेंशनर्स एवं कर्मचारियों का तीन किश्तें महंगाई भत्ता देय है। एरियर के भुगतान में 75 वर्ष से अधिक आयु वालों को प्राथमिकता देने की मांग की गई।
बैठक में फैसला लिया कि वार्षिक पेंशनर्स दिवस को 4 जनवरी 2024 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें इकाई के 75 वर्ष आयु पूरा करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
एनएच- 707 पर नालियों की खुदाई का काम सुचारू रूप से होना चाहिए क्योंकि देखा गया है कि खुदाई करके काफी समय तक काम न होने से कई जगह उनमें गंदा पानी एकत्रित हो रहा है जिससे बदबू एवं मच्छरों की भरमार हो रही है। वर्ष 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स का एरियर लंबे समय से दे है और न्यायालय की ओर से भी इस मांग को उचित बताया गया है। अति वरिष्ठ पेंशनर्स का यह एरियर जल्द देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसएल मेहता, एसएस गुप्ता, बीएस बतारा, पीसी शर्मा, एनएस सैनी, बीएस नेगी, आरएस धीमान, एनडी सरीन, पीएन गुप्ता, यशपाल सिंह, वीसी छिब्बर, आरएस धीमान, रविंद्र ठाकुर, आईपी सिंह, जितेंद्र दत्त, नंदलाल, डीएस सैनी और सुधा कालिया मौजूद रहीं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें