फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए और एरियर का भुगतान करे सरकार : भूपराम

विज्ञापन
ददाहू में आयोजित पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
-ददाहू में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक
विज्ञापन

-मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और बकाया एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वायदों के अनुसार भुगतान नहीं कर रही है, जिससे पेंशनर्स में रोष है।
विज्ञापन

सोमवार को ददाहू में आयोजित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपराम ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ न करे और अपने वायदों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि डीए और एरियर का भुगतान समय पर नहीं होने से पेंशनर्स को परेशानी हो रही है। यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो समिति को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक में ददाहू इकाई के प्रधान रन सिंह भटनोर, महासचिव बलदेव सिंह और कोषाध्यक्ष हीरा सिंह सहित 18 विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें