फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पेंशनरों की लंबित देनदारियों पर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
नाहन में संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित देनदारियों और अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। समिति ने कहा कि 17 सूत्री मांगपत्र पर ठोस कार्रवाई और लंबित देनदारियों का भुगतान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने 18 संगठनों की संयुक्त समिति को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
समिति की छह सदस्यीय कमेटी प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा के नेतृत्व में जन-जागरण अभियान के तहत नाहन पहुंची। यहां बैठक कर पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भूपराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले साढ़े तीन वर्षों से पेंशनरों की देनदारियां चरणबद्ध तरीके से चुकाने का आश्वासन दे रही है, लेकिन छठे वेतन आयोग से संबंधित करोड़ों रुपये अब भी लंबित हैं। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (डीए/डीआर) की पांच प्रतिशत किस्त जारी हुई है, जबकि 10 प्रतिशत की किस्त अब तक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में लगभग एक वर्ष शेष है, इसलिए पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने 14 सितंबर 2026 को वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि महालेखाकार कार्यालय में स्वीकृत पेंशन कम्यूटेशन के मामलों का भुगतान करने से भी इन्कार किया गया है। इससे पेंशनरों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार दिवाली तक देनदारियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तो 12 नवंबर को जिला स्तर पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन होगा।
जिला संयोजक ओएल चौहान ने बताया कि पेंशनरों की समस्याएं उठाने के लिए आगामी दिनों में सभी ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में गंगा राम शर्मा, सैन राम नेगी, लायक राम शर्मा, मोहन ठाकुर और मदन शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

भूपराम वर्मा ने पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन के बैंक खाते को लेकर आरोप लगाया कि खाते से अधिकांश राशि निकाल ली गई है और अब केवल 46 हजार रुपये शेष हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की माल शाखा के प्रबंधक को पत्र लिखकर संबंधित व्यक्ति को खाते से निकासी की अनुमति न देने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर गुरदयाल सिंह पंवार, प्रीतम चौहान, विजय ठाकुर, विक्रम मोहिल, गीता राम तोमर, जगदीश ठाकुर, परवेज इकबाल, राम स्वरूप चौहान, अश्वनी ठाकुर, डीआर शर्मा और मोहन लाल ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
समिति ने दोहराया कि लंबित देनदारियों का भुगतान और 17 सूत्री मांगपत्र पर ठोस कार्रवाई होने तक जन-जागरण अभियान जारी रहेगा।
-संवाद

नाहन में संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें