फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई कॉलेज में प्लास्टिक बोतलों से सजाया उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने वर्मी कंपोस्ट गड्ढे को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन

-पूर्व पीटीए अध्यक्ष ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर परिसर का सौंदर्यीकरण किया। अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों का रचनात्मक उपयोग कर उद्यान सजाया गया और वर्मी कंपोस्ट गड्ढे को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के नेतृत्व में शिविर की शुरुआत योग सत्र से हुई। स्वयंसेवियों ने उद्यान में बिखरे पत्थरों को व्यवस्थित कर बैठने योग्य स्थान बनाया और पत्थरों की कतारों को रंगों से सजाया। प्रो. रीबा ठाकुर ने प्लास्टिक बोतलों के पुनः उपयोग में विशेष योगदान दिया। पूर्व पीटीए अध्यक्ष कुलदीप नेगी ने दूसरे सत्र में स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्वयंसेवियों ने फूल-पौधों की निराई-गुड़ाई और छंटाई की तथा गोबर की खाद का उपयोग किया। परिसर की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए समूहों में काम किया गया। एक समूह ने फूल लगाने के लिए क्यारियां तैयार कीं, जबकि अन्य समूहों ने चार्ट, कागज और पत्थरों से संदेशपरक व सजावटी कलाकृतियां बनाईं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें