फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां में पेंशनर्स के बकाया भुगतान और लंबित मांगों पर मंथन

विज्ञापन
सराहां मे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते प्रदेश पदाधिकारी व स्थानीय इकाई के सदस
विज्ञापन
कांगड़ा में कल होगा राज्य स्तरीय पेंशनर्स दिवस समारोह, मुख्यमंत्री को किया जाएगा आमंत्रित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की जिला सिरमौर इकाई की जिला स्तरीय बैठक रविवार को सराहां के कुश्ती मैदान में बस स्टैंड के समीप आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स के बकाया भुगतान, लंबित मांगों, पेंशन संबंधी समस्याओं और वरिष्ठ नागरिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने बैठक में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉक से पहुंचे पदाधिकारियों और पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं रखीं। बैठक में पांवटा साहिब, संगड़ाह, राजगढ़, नौहराधार और सराहां सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों की ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने पेंशनर्स को समय पर देय भुगतान सुनिश्चित करने और लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक पेंशनर्स को इससे जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पूरी तरह गैर-राजनीतिक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना है।
उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा में एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा। समारोह के दौरान पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न विसंगतियों, लंबित मांगों और भुगतान संबंधी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनके समाधान की दिशा में प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन

बैठक में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, राज्य महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर, राज्य वित्त सचिव संतराम शांडील, राज्य उपाध्यक्ष बिहारी लाल जसटा, जवाहर लाल गोलटा, महेश वर्मा, विजय ठाकुर और एलआर कोंडल उपस्थित रहे। इसके अलावा पच्छाद इकाई के अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव प्रमोद गौतम और जिला कनवीनर नरवीर शर्मा सहित जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें