फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंट और मेडिकल बिलों का भुगतान करें : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

फिक्स मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये करें, वर्ष 2016 के बाद से लंबित कम्यूटेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच सिरमौर की बैठक सोमवार को पांवटा साहिब बस संस्थान परिसर में जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ समय पर न मिलने पर सदस्यों ने चिंता जताई और सरकार से लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग की।
मंच ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 67 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। मंच ने सरकार से घोषणा को जल्द लागू करने की मांग की। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने फिक्स मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने, वेतन विसंगतियां दूर करने और लंबित एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2016 के बाद से लंबित कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंट और मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द करने की मांग भी की गई। बैठक की कार्यवाही मंच के सचिव हरशरण शर्मा ने संचालित की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अमन कुमार, वरिष्ठ सदस्य लायक राम, रामनाथ सैनी, त्रिलोक सिंह, भरत सिंह, गुरुचंद कोसार, सुरेखा कुमार, विनोद कांत, रंगी राम, वीना धवन, राधारानी, करनैल सिंह, गीता राम और कश्मीर चंद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में मंच के सदस्य सतीश गुप्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें