फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेटर नाहन में वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की जांच करती डॉ रूबि हाजरा। संवाद
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आस्था वेलफेयर सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. हाजरा रूबी ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान बीपी, शुगर, एलर्जी समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सक ने वरिष्ठ नागरिकों की बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट भी देखीं और निशुल्क दवाएं दीं। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जरूरी सुझाव दिए। डॉ. रूबी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें होम्योपैथी स्वास्थ्य केंद्र नाहन से महीने में दो दिन वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त किया है। यहां हर महीने की 10 और 25 तारीख को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। शिविर में करीब दो दर्जन वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान केंद्र की मैनेजर अर्चना सैनी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें