संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के सड़क सुरक्षा क्लब ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें प्राचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर विशेष अतिथि रहे। मुख्य वक्ता के रूप में एएसआई शांता महिला पुलिस थाना नाहन और सुनीता शिरकत की।
समारोह में विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसमें भाषण में वंशिका प्रथम, अंजलि शर्मा द्वितीय और श्वेता ठाकुर तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में आर्यन शर्मा प्रथम, पल्लवी तोमर द्वितीय और तनिया मोहिंद्रा तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी में टीम-ए (पारुल चौहान, ऋषभ चौहान, सिम्मी ठाकुर) प्रथम, टीम-सी (सनिया, फलक, वंशिका) द्वितीय और टीम-सी (लव ठाकुर, निखिल शर्मा, अंजलि शर्मा) तृतीय स्थान पर रही। क्लब के समन्वयक प्रो. गोपाल भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और विजेताओं का आभार व्यक्त किया।