फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यातायात पुलिस नाहन ने एमसी कॉम्प्लेक्स के मुख्य रास्ते से हटाए पार्क वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी रास्ता बताकर कर्मचारियों ने किया विरोध, पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखेंगे बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के दिल्ली गेट पर स्थित एमसी कॉम्प्लेक्स में पार्किंग को लेकर मंगलवार को पुलिस और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली। यातायात पुलिस ने कॉम्प्लेक्स के मुख्य रास्ते पर पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने विरोध किया।
एमसी कॉम्प्लेक्स में अपने-अपने कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों का तर्क था कि यह मार्ग कॉम्प्लेक्स की निजी संपत्ति के अंतर्गत आता है, इसलिए इस क्षेत्र में पुलिस को सीधे कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है। दूसरी ओर, मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारी का पक्ष अलग था। पुलिसकर्मी ने कर्मचारियों को बताया कि इस कॉम्प्लेक्स में कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। यहां आने वाले आम लोगों को वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण अंदर जाने तक के लिए रास्ता नहीं मिल पाता है, जिससे भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच अपनी-अपनी बात को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही, लेकिन यातायात पुलिस द्वारा नियमों की सख्ती और चेतावनी दिए जाने के बाद, कर्मचारियों ने मजबूरन अपने वाहन वहां से हटा लिए। फिलहाल कर्मचारियों ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले का हल निकालने की बात कही है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें