फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू के स्वास्थ्य शिविर में 58 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
ददाहू मेंं आयोजित शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
-50 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 11 उच्च रक्तचाप और छह मधुमेह रोगी मिले
विज्ञापन

-पर्यावरण संरक्षण व जलजनित रोगों से बचाव के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत ददाहू में एनजीटी और एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा मानसून के दौरान फैलने वाले जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 58 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। इनमें 50 लोगों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में 11 मरीज उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और छह मरीज मधुमेह (डायबिटीज) से प्रभावित पाए गए। वहीं दो लोगों में हल्के स्तर का एनीमिया भी पाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संभावित टीबी मरीजों की पहचान के लिए पांच लोगों को बलगम जांच के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा शिविर में दंत स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 30 मरीजों का दंत परीक्षण किया गया, जबकि 50 लोगों की ओरल स्क्रीनिंग भी की गई। डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने कहा कि मानसून के मौसम में दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, हाथों की नियमित सफाई रखने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने से उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य गैर संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और रोगों की समय पर पहचान के महत्व की भी जानकारी दी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें