अभियान : पार्किंग का पंगा-3
संकरे संपर्क मार्गों पर भी अवैध पार्किंग, जाम से लड़ाई-झगड़े की आ रही नौबत
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में कुकरमुत्तों की तरह बढ़ रही वाहनों की संख्या लोगों के जी का जंजाल बन गई है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण शहर के स्कूलों की बसें जाम में फंस रहीं हैं। इस कारण बसों की टाइमिंग बदलनी पड़ रही है जिससे अभिभावक और विद्यार्थी परेशान हैं। यहां तक कि संकरे संपर्क मार्गों पर भी अवैध पार्किंग हो रही है। जाम लगने पर कई बार लड़ाई-झगड़े तक की नौबत आ रही है।
पहले ही संकरे मार्गों पर पार्क किए गए वाहनों से सड़कें और तंग हो रही हैं। दूसरे वाहनों को सड़क से गुजरने में कठिनाई पेश आ रही है। हर रोज जाम देखने को मिल रहा है। रानीताल निवासी गिरधारी लाल, स्कूल बस चालक राजीव कुमार, अभिभावक ईशान राव और न्यू एरा अकादमी हाई स्कूल की प्रधानाचार्य शाहिना आलम ने कहा कि अवैध पार्किंग ही समस्या की जड़ है। इससे जाम लग रहा है और सबको परेशानी झेलनी पड़ रही है।
..........बाक्स............
जाम से स्कूली और अन्य बसों की बिगड़ रही टाइमिंग
शहर के नया बाजार, कालीस्थान तालाब, न्यू ईरा अकादमी स्कूल, सीएमओ कार्यालय मार्ग, गोबिंदगढ़, वाल्मीकि नगर, डाइट के समीप की सड़क, मालरोड पर संकरे मार्ग पर वाहनों के पार्क होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूल बसों को झेलनी पड़ रही है। स्कूली और अन्य बसें जगह-जगह जाम में फंसने के कारण अपने सही समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंच रही हैं। कई बार सड़क पर बच्चे और अभिभावकों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों के लिए बसों का लेट होना सिरदर्द बन गया है।
........बाक्स.........
संपर्क सड़कों पर भी अवैध पार्किंग, आए दिन झगड़े की नौबत
पीजी कॉलेज के पुराने भवन के सामने, रानीताल पार्क के चारों ओर दर्जनों वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं। अवैध पार्किंग के चलते दोनों ओर से वाहन आने पर पास देने की जगह ही नहीं बचती। इससे रोज यहां झगड़े की नौबत आ रही है। सुबह कुड़ा उठाने वाली गाड़ी भी बीच सड़क में काफी देर तक फंसी रहती है। इससे जाम लगा रहता है। नौकरी पेशा लोग भी जाम में फंसे रहते हैं।
...........बाक्स..... .
जिनके अपने गैराज, वे भी लाचार
जिन लोगों के अपने गैराज हैं या फिर किराये पर लिए हैं, वे भी परेशानी झेल रहे हैं। गैराज के आगे लोग वाहन खड़े कर चल जाते हैं जिस कारण वे लोग अपने वाहन को समय पर बाहर नहीं निकाल पा रहे।
.....बाक्स........
पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई
शहर में अवैध पार्किंग पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मोटरसाइकिल पर भी पुलिस जवान शहर का लगातार राउंड लगा रहे हैं। अवैध पार्क वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
एनएस नेगी, पुलिस अधीक्षक, सिरमौर
-संवाद
नाहन के कालीस्थान तालाब के समीप सड़क पर दोनों और पार्क किए वाहन। संवाद
नाहन के कालीस्थान तालाब के समीप सड़क पर दोनों और पार्क किए वाहन। संवाद
नाहन के कालीस्थान तालाब के समीप सड़क पर दोनों और पार्क किए वाहन। संवाद
नाहन के कालीस्थान तालाब के समीप सड़क पर दोनों और पार्क किए वाहन। संवाद
नाहन के कालीस्थान तालाब के समीप सड़क पर दोनों और पार्क किए वाहन। संवाद
नाहन के कालीस्थान तालाब के समीप सड़क पर दोनों और पार्क किए वाहन। संवाद