फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलें बढ़ा हुआ वेतनमान और लंबित देय लाभ

विज्ञापन
नाहन में बैठक के दौरान परिवहन निगम के पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला सिरमौर शाखा नाहन की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ नागरिक भवन रानीताल नाहन में प्रधान मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही का सफल संचालन मंच के महासचिव हरशरण शर्मा की ओर से किया गया।
बैठक में सदस्यों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर गंभीर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से इन मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्ष 2016 से पहले और बाद की सेवा को ध्यान में रखते हुए सभी देय लाभ प्रदान किए जाएं। इसमें 65-70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान तुरंत किया जाए। इसके साथ ही नए वेतनमान के 2.59 गुना वृद्धि के एरियर और वेतन फिक्सेशन का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

महासचिव हरशरण शर्मा ने कहा कि मार्च 2026 के बाद के सभी लंबित मेडिकल बिलों का अविलंब भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त, फिक्स मेडिकल अलाउंस को 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह किया जाए। उच्च न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन करते हुए चालकों, परिचालकों और अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को पेंशन सहित सभी देय वित्तीय लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंच के उपप्रधान गुमान सिंह, लाल चंद सैनी, रामनाथ सैनी, अमन कुमार, रंगी राम, राजेश कुमार, गुरुचंद शर्मा, गीता राम, मो. इस्लाम, गोरखूराम, रामेश्वर, ईश्वर चंद सहित कई अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें