आमवाला सैनवाला पंचायत की विशेष ग्राम सभा बैठक में नींबू के पौधों के साथ ग्रामीण।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के अंतर्गत आमवाला-सैनवाला पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान संदीपक तोमर ने की। जबकि सचिव विमला शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान कोरम पूरा रहा।
ग्राम सभा के दौरान स्वच्छता अभियान, जलस्रोतों की सफाई, नए जोहड़ बनाने पर चर्चा की गई। पंचायत प्रधान से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक डॉ. राजीव बिंदल की ओर से उपलब्ध करवाए गए नींबू के पौधों का भी ग्रामीणों को वितरण किया गया।
बैठक में आए ग्रामीणों को 10-10 नींबू के पौधे प्रदान किए गए। इस मौके पर वार्ड सदस्य नरेंद्र सिंह, नीलम शर्मा, कविता तोमर, सुमन लता, धनी देवी, देबी देवी, चंचल देवी आदि मौजूद रहे। ग्राम सभा में पंचायत के सभी बुद्धिजीवी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।