पांवटा विकास खंड की ग्राम पंचायत शिवा की प्रधान विद्या देवी व उप प्रधान खतरी राम परमार ने कहा कि ग्राम सभा में कोरम पूरा हुआ। पंचायत सचिव गीत चौहान ने कहा कि बैठक में 141 सदस्यों ने भाग लिया। कोरम पूरा होने पर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें, पेयजल आपूर्ति को बेहतर लाइन, नालियों की समस्या, पेंशन लगवाने, स्वच्छता अभियान चलाने व भूमि सुधार कार्यक्रम पर मंथन किया।
ग्राम सभा की बैठक में महत्वपूर्ण व जनता के प्राथमिकता वाले मुद्दों पर चर्चा की गई। समस्याओं व मांगों को पूरा करने के लिए प्रस्ताव पारित किए हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्य व ग्रामीण भी मौजूद रहे।