फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील व 453 संवेदनशील घोषित

Mon, 07 Dec 2015 07:55 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 3 चरणों में करवाए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 1 जनवरी को, दूसरे चरण का मतदान 3 जनवरी तथा तीसरे चरण का मतदान 5 जनवरी 2016 को होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी उपायुक्त बीसी बडालिया ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला की 228 पंचायतो में 1504 पंचायत वार्ड, 120 पंचायत समिति वार्ड और 17 जिला परिषद वार्डों में मतदान करवाए जाएंगे।

जिला में 1504 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 79 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, 453 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 972 मतदान केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान केंद्रों हेतु 6 संबंधित तहसीलदारों तथा जिला परिषद चुनाव के लिए पंाच संबंधित उपमंडलाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह सभी मतदान केंद्रों में मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि वह लोक निर्माण विभाग, विद्युुत तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से बैठक कर चुनाव के दौरान बर्फबारी या मौसम खराब होने की स्थिति में आने वाली बिजली, पानी व सड़क आदि की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के भी आदेश दिए। इस अवसर पर एसपी सिरमौर, अतिरिक्त उपायुक्त, डीआरओ, तहसीलदार तथा सभी एसडीएम के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें