फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरें : हर्षवर्धन

विज्ञापन
शिलाई की बिंडला दिग्वा पंचायत में लोगों को संबोधित करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने बिंडला दिगवा पंचायत में जनसभा को किया संबोधित, विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की
विज्ञापन

बोले- भाजपा सरकार ने मिनी सचिवालय और 100 बिस्तरों के अस्पताल की घोषणा की, पांच साल में नहीं लगी एक ईंट

पूर्व भाजपा सरकार में कागजों में ही शिलान्यास का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा/शिलाई/रोनहाट (सिरमौर)। उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने पंचायत प्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया है। वे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज बिंडला दिगवा पंचायत में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिन मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर प्रधान और उपप्रधान समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को चुना है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान कई विकास कार्यों के शिलान्यास कागजों तक ही सीमित रहे। वर्तमान सरकार क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार ने शिलाई में मिनी सचिवालय का शिलान्यास करने के साथ 100 बिस्तरों के अस्पताल की घोषणा की थी, लेकिन पांच साल के कार्यकाल में वहां एक ईंट तक नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र में करीब 300 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने टिंबी जोन में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह धनसोला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ जो व्यवहार कर रही है, ऐसा देश के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से परेशान छात्रों पर कार्रवाई करना और उन पर पैलेट गन से हमला किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य गीता देवी, रविंद्र राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें