फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में शिवरात्रि पर आस्था के साथ बरसी रोजगार की कृपा

विज्ञापन
नाहन में शिवरात्रि पर्व पर एक युवा द्वारा लगाया पकोड़े का स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


पकोड़ों के स्टॉल्स से छोटे कारोबारियों के चेहरे खिले

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में महाशिवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक उल्लास तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने स्थानीय छोटे व्यवसायियों के लिए स्वरोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार भी खोले। शहर के प्रमुख चौराहों और शिवालयों के बाहर सजे पकोड़ों के स्टॉल्स इस दिन मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे, जहां श्रद्धा के साथ-साथ स्वाद का संगम भी देखने को मिला।

त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दर्जनों स्थानीय युवाओं और छोटे दुकानदारों ने शहर में जगह-जगह अस्थायी स्टॉल्स लगाए। महाशिवरात्रि पर उपवास रखने वाले और दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने इन स्टॉल्स पर जमकर खरीदारी की। विशेष रूप से कुट्टू के आटे और आलू के पकोड़ों की भारी मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉल संचालकों का कहना है कि एक ही दिन में उन्होंने आम दिनों की तुलना में कई गुना अधिक कमाई की। यह न केवल उनकी आय का जरिया बना, बल्कि कम निवेश में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को भी धरातल पर सार्थक करता दिखा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें